Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

गाडरवारा मेंमिलादुन्नबी पर्व, शांतिपूर्ण संपन्न होने पर : जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

Aditi News Team

Thu, Aug 27, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर्व, शांतिपूर्ण संपन्न होने पर

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

गाडरवारा।इस्लामी मान्यता के अनुसार हजरत मोहम्मद साहब का जन्म 12 रबी-उल-अव्वल (इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना) को मक्का में हुआ था।

- इसलिए इस दिन को उनकी विलादत (जन्म) की खुशी में ईद जैसा जश्न माना जाता है ईदमिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम जुबेर आलम साहब के नेतृत्व मैं नगर के मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों लोग शामिल रहे पूरा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ

-

*गंगा जमुना तहजीब देखने को मिली*

गाडरवारा पूर्व से ही सांप्रदायिक सद्भाव एकता एवं भाईचारे की मिसाल रहा है यहां एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की पुरानी परंपरा है ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पुराने बस स्टैंड पर पूर्व विधायक साधना स्थापक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी मिनेंद्र डागा, विकास जैन, राव संदीप सिंग,रितेश राय, सत्तार खान, एवं उनके साथियों ने जुलूस का स्वागत किया

*पुलिस व्यवस्था सराहनीय रही ,आभार व्यक्त किया*

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम भाइयों द्वारा नगर में निकाले गए भव्य जुलूस में पुलिस व्यवस्था सराहनीय rahi पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी गाडरवारा जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान, फैजाने मदीना मस्जिद बड़ी वली के प्रशासनिक अध्यक्ष पत्रकार मकसूद खान,छोटी मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष उबेश अहमद,सहित नगर के मुस्लिम भाइयों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है

-

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मस्जिद प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान,

जरूरी खबरें