Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

मुस्लिम भाइयों ने सामुदायिक भवन बनाने हेतु मांग रखी : कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह के समक्ष मुस्लिम भाइयों ने सामुदायिक भवन बनाने हेतु मांग रखी

Aditi News Team

Fri, Sep 12, 2025

कैबिनेट मंत्री के समक्ष मुस्लिम भाइयों ने सामुदायिक भवन बनाने हेतु मांग रखी

गाडरवारा/शुक्रवार को गाडरवारा की तीनों मस्जिदे शुक्रवार बाजार स्थित जामा मस्जिद, बड़े वाली स्थित फैजाने मदीना मस्जिद, पानी की टंकी के पास स्थित छोटी मस्जिद कमेटियों के सभी अध्यक्ष, पदाधिकारी, एवं मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी से मिलने सेवा सदन पहुंचे, जहा पर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास जैन, भाजपा नेता सत्तार खान के नेतृत्व में मंत्री जी के समक्ष मुस्लिम भाइयों ने एक लिखित मांग प्रतिवेदन दिया आवेदन के जरिए मुस्लिम भाइयों ने चावड़ी वार्ड में बड़े वली के सामने जहां सरकारी मदरसा बना था उक्त खाली जगह पर सामुदायिक भवन बनाने हेतु सामूहिक रूप से मांग रखी, मंत्री जी ने बड़े ही सहजता के साथ उक्त मांग की स्वीकृति दे दी है, वहा उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा को भी सामुदायिक भवन बनने संबंधित जानकारी से अवगत कराया उन्होंने भी सहमति जताते हुए हर प्रकार से पूरा सहयोग करने की बात कही,सभी मुस्लिम भाइयों ने कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह एवं नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के प्रति खुशी जाहिर करते हुए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।

Tags :

गाडरवारा

कैबिनेट मंत्री के समक्ष मुस्लिम भाइयों ने सामुदायिक भवन बनाने हेतु मांग रखी

जरूरी खबरें