Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

सोशल मीडिया पर जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने लिया संज्ञान, : आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

Aditi News Team

Sat, Aug 8, 2026

सोशल मीडिया पर जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने लिया संज्ञान,

आधे घंटे में मौके पर पहुंचा नगर पालिका अमला

नरसिंहपुर।नरसिंहपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर मार्ग को जोड़ने वाला सिंगरी नदी का पुल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जलमग्न हो गया। पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने और नागरिकों द्वारा जोखिम लेकर आवागमन किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आते ही कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह के निर्देशों का त्वरित असर देखने को मिला। महज आधे घंटे के भीतर नगर पालिका का अमला जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

निरीक्षण में पाया गया कि सिंगरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल के आसपास जलकुंभी का जमाव हो गया था, जिससे पानी के बहाव में अवरोध उत्पन्न होने के कारण पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। नगर पालिका अमले ने जेसीबी की मदद से जलकुंभी एवं अन्य अवरोधों को हटाया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें