Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

बड़े बाबा के चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा : कुण्डलपुर में 20 वर्ष पश्चात अनुपम संयोग आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

Aditi News Team

Thu, Jan 15, 2026

कुण्डलपुर में 20 वर्ष पश्चात अनुपम संयोग आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं पूज्य बड़े बाबा उच्चासन दिवस 17 जनवरी को एक साथ मनाया जायेगा।

बड़े बाबा के चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा

कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महा समाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य विद्या शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा ।इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का उच्चासन दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व 17 जनवरी सन् 2006 में युगश्रेष्ठ परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में आचार्य श्री के पड़गाहन पर हजारों हजार श्रद्धालु भक्तों की साक्षी में आज ही के दिन पूज्य बड़े बाबा पुराने मंदिर से गगन विहार कर नए मंदिर में उच्चासन पर विराजमान हुए थे। इस अवसर पर प्रातः श्री भक्तामर महामंडल विधान ,बड़ेबाबा महामंडल विधान मुनि श्री पदमसागर जी महाराज के मंगल आशीष वचन,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक रिद्धिकलश, शांतिधारा होगी । श्रद्धालु भक्तों द्वारा अत्यंत भक्तिभाव पूर्वक पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया जायेगा। दोपहर में पूज्य मुनि श्री पदमसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुनिश्री के मंगल प्रवचन, मिष्ठान वितरण किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती की जायेगी। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित सभी पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने हेतु अनुरोध किया है।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें