Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

गाडरवारा में सनातनी वर्ग ने SDM को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदन जी महाराज के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों के विरोध में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Mon, Mar 2, 2026

गाडरवारा में सनातनी वर्ग ने एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा में आज सनातन समाज के लोगों ने सनातन धर्म के प्रमुख गुरू स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोपों के विरोध में एसडीएम कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सनातन धर्म के प्रमुख और आदिशंकराचार्य की विरासत को आगे बढ़ाने वाले स्वामी विमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक उनकी और सनातन धर्म की छवि को खराब करन के उद्देश्य से तथाकथित व्यक्ति द्वारा निराधार आरोप लगाकर उनकी और सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने का घिनौना षडयंत्र रचा गया है। जिससे हम सभी सनातनधर्मी इससे बहुत आहत और दुःखी है,कि आप अपने अधिकारों का प्रयोग कर सनातन धर्म के खिलाफ रचे जा रहे इस षडयंत्र और षडयंत्रकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आदेश प्रदान करें। इस अवसर पर नगर के सभी वर्ग के सनातनी मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सर्व सनातन समाज गाडरवारा

जरूरी खबरें