Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

गाडरवारा साहू युवा संगठन एवं देव गणेश मंदिर समिति के सदस्यों ने : गाडरवारा साहू युवा संगठन के सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक,शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी से मुलाकात की

Aditi News Team

Sat, Mar 7, 2026

साहू युवा संगठन के सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक,शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी से मुलाकात की

गाडरवारा! साहू युवा संगठन,देव गणेश मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी से मुलाकात कर कर्मा जयंती पर आने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री जी ने आश्वासन दिया,कार्यक्रम में आने के लिए। जिला महासचिव नीलेश साहू द्वारा बताया गया। मां कर्मा देवी जी की 1010 वी जयंती पर पिछले वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कलश शोभा यात्रा का आयोजन साहू देव गणेश मंदिर से किया जा रहा है,जो गाडरवारा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस मंदिर में समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा में लगभग 501 कलश,सामाजिक महिलाओं द्वारा पीले वस्त्रों में रखे जाएंगे! व पुरुष वर्ग मां कर्मा देवी जी की पालकी के साथ सफेद वस्त्रों रहेंगे। बैंड-बाजों के साथ हर्षो उल्लास से यात्रा 15 मार्च को सुबह 8:00 बजे निकली जा रही है। आज के आमंत्रण में समाज के वरिष्ठ सदस्य सतीश साहू, जानकी साहू,नीलेश साहू एडवोकेट, मनीष साहू,पवन साहू,रोशन साहू, प्रतिक साहू,गुलाब साहू,सौरभ साहू आशीषसाहू,दिनेश साहू एवं समस्त युवा संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

गाडरवारा साहू समाज

जरूरी खबरें