Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा वाहन को पुलिस द्वारा जप्त : अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही •लगभग 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

Aditi News Team

Thu, Nov 13, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• लगभग 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

• अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा वाहन को पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

• एक आरोपी गिरफ्तार।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति अन्य जिले से अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता, के नेतृत्व थाना कोतवाली की विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

• आरोपी : संतोष ठाकुर निवासी रोसरा, थाना स्टेशानगंज, नरसिंहपुर।

• जप्ती : लगभग 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे, सउनि भीम बॉक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, अभय तिवारी, सौरभ पटेल , श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा वाहन को पुलिस द्वारा जप्त किया गया।

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही •

एक आरोपी गिरफ्तार।

जरूरी खबरें