Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

ग्राम बगदरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में महिला पतंजलि योग समिति ने : महिला पतंजलि योग समिति ने बच्चों को बाँटी स्वेटर

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

महिला पतंजलि योग समिति ने बच्चों को बाँटी स्वेटर

गाडरवारा। शनिवार को समीपी ग्राम बगदरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा विद्यालय के 53 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर प्रदान कर उन्हें ठंड से राहत दी। समिति की तहसील प्रभारी श्रीमती संजू शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्वेटर देने से प्रसन्नता हो रही है। समिति की संरक्षक श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इस अवसर पर समिति की जिला महामंत्री सुश्री रानी हरदेनिया, शाला के प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल, प्रकाश नामदेव, बलदेव खंगार, नीता अग्रवाल, अंजुलता नामदेव सहित शाला के बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महिला पतंजलि योग समिति

ग्राम बगदरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय

जरूरी खबरें