Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: करेली नगर पालिका के द्वारा गोवंशों को अमानवीय एवं बेदर्दी तरीके से लाठी डंडों से मारपीट कर करेली शहर के बाहर छोड़ा जा रहा

Aditi News Team

Thu, Mar 21, 2024
करेली।मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली नगर पालिका के द्वारा गोवंशों को आज अमानवीय एव बेदर्दी तरीके से लाठी डंडों से मारपीट कर करेली शहर के बाहर छोड़ा जा रहा है l https://youtu.be/plzO7s2ai-0?si=m7odETeggGhVK46q इस तरीके से छोड़ने को लेकर तुरंत कार्रवाइ करने के लिए और कलेक्टर एसपी से बात करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र शर्मा के द्वारा मोबाइल से सूचना देने के बाद तुरंत भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने तुरंत गोवंश प्रेमी पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र शर्मा के कहने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ,प्रसिद्ध पशु प्रेमी, पी एफ ए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति मेनका संजय गांधी जी के लिए काम करने बाली पी एफ ए प्रदेश प्रभारी स्वाति गौरव और जीसीसीआई के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता से बात की ओर गोबंशो के ऊपर क्रूरता पूर्वक कार्रवाई करवाने वाले के वीडियो डालने के बाद तुरंत स्वाति गौरव, दिलीप धनराज गुप्ता ने कलेक्टर , पशुपालन मंत्री लखन पटेल से बात की और बताया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नगर पालिका परिषद करेली के कर्मचारियों द्वारा निर्ममता पूर्वक मारपीट करके गोवंशों को वाहन में बिठाकर जंगल में छोड़ा जा रहा है, जिसकी जानकारी और वीडियो मुझे प्राप्त होते ही मैंने मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और नरसिंहपुर की जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि मांग की है कि नगर पालिका परिषद के इन दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और गोवंशों को उचित स्थान पर छोड़ा जाए न कि बाहर कहीं जंगल में। बड़ी बात यह है कि इस कृत्य को करने वाले नगर पालिका कर्मचारीयो कि इस कार्यवाही की जानकारी खुद करेली सीएमओ को नहीं है दिनदहाड़े सड़क पर ट्रैफिक चलने के दौरान मुख्य मार्ग पर इस तरह की कार्यवाही को अंजाम देना बेहद ही खतरनाक हो सकता है क्योंकि में रोड पर वहां भी चल रहे हैं और पैदल लोग भी चल रहे हैं ऐसे में जानवर यदि भड़क जाए तो लोग घायल हो सकते हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें