Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

पत्रकारों को समिति द्वारा भेट किये गये स्मृति चिन्ह : स्वदेशी मेले में मंच से समिति द्वारा किया गया पत्रकारों का सम्मान,

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

​स्वदेशी मेले में मंच से समिति द्वारा किया गया पत्रकारों का सम्मान,

पत्रकारों को समिति द्वारा भेट किये गये स्मृति चिन्ह

​नरसिंहपुर । नगर के स्टेडियम ग्राउंड में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित भव्य 'स्वदेशी मेला न केवल व्यापार और संस्कृति का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यह प्रतिभाओं के सम्मान का संगम भी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में आज मेले के मुख्य मंच पर पत्रकार सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

​लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान

​स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सम्मान समारोह में नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने और स्वदेशी के विचार को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

​समारोह में जिले के स्वदेशी मेले के मंच पर उपस्थित श्री उदय सिंह ठाकुर ने सक्रिय पत्रकारिता और निष्पक्ष कवरेज के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सभी पत्रकारों की सराहना की।

​आयोजन समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी आंदोलनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मीडिया का सहयोग अतुलनीय है। इस अवसर पर समिति द्वारा पत्रकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके कार्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

​रिपोर्टर संदीप राजपूत अदिति न्यूज

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्वदेशी मेला नरसिंहपुर

जरूरी खबरें