Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

समाजसेवा व शिक्षा क्षेत्र में मिला उत्कृष्ट नागरिक सम्मान 2026 : पत्रकार फाउंडेशन नरसिंहपुर मप्र ने मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के विशेष सहयोग से उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Apr 5, 2026

समाजसेवा व शिक्षा क्षेत्र में मिला उत्कृष्ट नागरिक सम्मान 2026

गाडरवारा। रविवार को पत्रकार फाउंडेशन नरसिंहपुर मप्र ने मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के विशेष सहयोग से उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन पीजी कालेज आडिटोरियम नरसिंहपुर में किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व विशेष सेवा देने नागरिकों का उत्कृष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में गाडरवारा क्षेत्र से 22 वर्षो से समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया को समाजसेवा एवं उसराय में पदस्थ नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल को शिक्षा के क्षेत्र में मप्र शासन के पंचायत व ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल ने सम्मानित किया।मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय साहू,जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश , एडीशनल एसपी सन्दीप भूरिया, निशा सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही । यहाँ उल्लेखनीय है कि श्री बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से स्वयं के खर्चे पर दुर्गम दूरस्थ पहाड़ों पर निराश्रित ,असहाय वृद्ध जनो की पुत्रवत सेवा करते आ रहे है साथ ही बेटियों की शिक्षा व सम्मान के लिए सतत अनुकरणीय कार्य करते है।

श्री बसेड़िया ने पत्रकार फाउंडेशन के ताराचंद पटेल, विमल वानगात्री , विपिन वैरागी , आदि सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें