Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

करेली पुलिस ने 11.62 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार : नशे से दूरी है जरूरी-2.0 एवं "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही

Aditi News Team

Mon, Jul 27, 2026

नशे से दूरी है जरूरी-2.0 एवं "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत नशे के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही

• थाना करेली पुलिस ने 11.62 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

• जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख।

• नशे के कारोबारियों पर नरसिंहपुर पुलिस का लगातार प्रहार जारी।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी-2.0’’ अभियान एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

थाना करेली पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार:

इसी क्रम में दिनांक 25 जुलाई 2026 को थाना करेली पुलिस द्वारा भ्रमण एवं अपराध विवेचना के दौरान करेली स्टेडियम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर स्टेडियम की ओर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम एवं हमराह स्टाफ द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यम पिता वीरेन्द्र राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी हनुमान वार्ड, करेली, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर बताया।आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पहने हुए हाफ पैंट की बायीं जेब से 11.62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रूपये है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त दोनों पृथक-पृथक की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रन्नाकर हिंगवे, सउनि. सतीश राजपूत, प्र.आर. कुलदीप सोमकुवर, प्र.आर. राजेन्द उईके, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक कपिल राजपूत, आरक्षक सचिन पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

नशे के विरुद्ध जनसहयोग की अपील :

नरसिंहपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा अवैध शराब का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिले तो तत्काल नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 7701052700 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रन्नाकर हिंगवे,

जरूरी खबरें