Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने जा रहें गोनवरात्रि महोत्सव : तराना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री को गो नवरात्रि महामहोत्सव का आमंत्रण

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

तराना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री को गो नवरात्रि महामहोत्सव का आमंत्रण

तराना- बड़ौद -आगर/19 अक्टूबर,श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने जा रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में पधारने के लिए श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी के अध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी टिपू खेड़ा ने आगर बडौद विधायक क्षेत्रीय विधायक माधव सिंह (मधु)गहलोत,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान के साथ मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव में आने का आमंत्रण पत्र दिया जिस पर मुख्यमंत्री महोदय ने 28 से 30 अक्टूबर 2025 के मध्य आने का भरोसा दिया ।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने जा रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव

अक्टूबर,श्रीकृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में होगा

जरूरी खबरें