Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर सख्ती: 16 नमूने जांच हेतु भेजे, : डेयरी संचालकों को दिए निर्देश

Aditi News Team

Sat, Aug 1, 2026

दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर सख्ती: 16 नमूने जांच हेतु भेजे,

डेयरी संचालकों को दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर एवं सुश्री सारिका दुबे द्वारा करेली, गोटेगांव एवं नरसिंहपुर क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्यामा दूध डेयरी, चंदन डेयरी एवं गोकुल दुग्ध संकलन केंद्र से दूध, दही, पनीर, घी एवं खोवा के कुल 16 नमूने संग्रहीत कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए, ताकि उनकी गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित की जा सके। मौके पर अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। खाद्य उत्पादन एवं संग्रहण में स्टेनलेस स्टील के कंटेनरों का उपयोग करने, खाद्य पदार्थों को जालीदार ढक्कन से सुरक्षित रखने तथा साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पंजीयन प्रमाणपत्र को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि गुणवत्ताहीन या असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं नियमों के उल्लंघन की स्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर

सुश्री सारिका दुबे द्वारा करेली, गोटेगांव एवं नरसिंहपुर

जरूरी खबरें