Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

उत्कृष्ट स्कूल के सामने अव्यवस्था पर उठे सवाल : पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

Aditi News Team

Thu, Aug 27, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

उत्कृष्ट स्कूल के सामने अव्यवस्था पर उठे सवाल, पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी, छोटी सी दुकान ओर सड़क पर ग्राहकी।

नरसिंहपुर। उत्कृष्ट स्कूल के सामने स्थित राजू पोहा नाश्ता की दुकान को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ता है। मामले की जानकारी शायद खाद्य विभाग के अधिकारियों को नहीं है, नहीं तो अभी तक करवाई जरूर हो जाती।

वहीं दूसरी ओर दुकान के आसपास ग्राहकों की गाड़ियां सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी रहने से यातायात प्रभावित होने और आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करवाई होना जरूरी है,खाद्य विभाग, नगर पालिका प्रशासन और यातायात विभाग से मौके का निरीक्षण कर गैस सिलेंडरों के उपयोग तथा सड़क पर हो रही अव्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।कुछ दिन पूर्व इसी दुकान के कर्मचारी ने रेल से कटकर हत्या कर ली थी जिसमें दुकान संचालक वा बेटे का नाम मीडिया में खूब आया था। आत्महत्या करने जैसा कदम कर्मचारी ने क्यों उठाया इसकी जांच होना अत्यंत जरूरी है.. इस मामले की पूरी जानकारी जल्द होगी सामनेा

Tags :

खाद्य विभाग अधिकारी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें