Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा- मंत्री श्री प : नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया लोकार्पण और सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा- मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया लोकार्पण और सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

भूमि दानदाता धनीराम पटेल हुए सम्मानित

नरसिंहपुर।प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार अपने दायित्व निभाती है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसी चुनौती हैं जिसे सरकार अकेले पूरा नहीं कर सकती।मंत्री श्री पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और मानवता की सेवा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने “राह-वीर योजना” शुरू की है। इसके तहत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीर को 25 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जान की कीमत पैसों से नहीं होती, लेकिन यह पहल लोगों को जीवन बचाने के लिए आगे आने की प्रेरणा देती है। यह बात मंत्री श्री पटेल ने करेली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुआतला में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कही।

मंत्री श्री पटेल एवं अन्य अतिथियों ने 306.80 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया तथा 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयुष्मान योजना से गरीब और पात्र लोगों को नि:शुल्क इलाज

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अब बीमारियां केवल स्थानीय स्तर की नहीं रहीं, बल्कि नई बीमारियां बाहर से भी आ रही हैं, ऐसे में हमें खुद को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना के तहत गरीब एवं पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार मिल सके।

भूमि दानदाता श्री धनीराम पटेल का सम्मान

कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए लगभग एक एकड़ भूमि दान देने वाले श्री धनीराम पटेल को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि समाज हित में किया गया यह योगदान प्रेरणादायी है।

दानशीलता हमारे धर्म और सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करती है

मंत्री श्री पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल के दौरान अनेक लोगों एवं संस्थाओं ने आगे बढ़कर मदद की, जो मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण है। दानशीलता का भाव ही हमारे धर्म और कर्तव्य को पूर्ण करने का अवसर देता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के संदेश “उठो, जागो और संकल्प पूरा करो” का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्वास्थ्य, खेल और चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की अपील भी की।

कार्यक्रम में विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, रामसनेही पाठक, अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल,

जरूरी खबरें