Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

महाशिवरात्रि व्यवस्था कल दिनांक 15/02/2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर : शिव मंदिर डमरू घाटी गाडरवारा में दर्शनार्थियों के आवागमन के मद्देनजर निम्न मार्गों में परिवर्तन किया गया है:-

Aditi News Team

Sat, Feb 14, 2026

महाशिवरात्रि व्यवस्था

कल दिनांक 15/02/2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर

शिव मंदिर डमरू घाटी गाडरवारा में दर्शनार्थियों के आवागमन के मद्देनजर निम्न मार्गों में परिवर्तन किया गया है:-

1. नरसिंहपुर से साईखेड़ा पिपरिया तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन नारगी कल्याणपुर-NTPC- गाडरवारा बाईपास होते हुए जाएंगे।

2. तेंदूखेड़ा से गाडरवारा तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन उदयपुरा- साईखेड़ा होते हुए जाएंगे।

3. तेंदूखेड़ा से करेली तरफ जाने वाले टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन अट्ठाईसा पेट्रोल पंप से कौड़िया होते हुए जाएंगे।

4. तेंदूखेड़ा से गाडरवारा,करेली होकर नरसिंहपुर जाने वाली वाहन राजमार्ग होते हुए जाएंगे।

*उक्त मार्गों पर भारी वाहन निषेध रहेंगे।*

*ऑटो हेतु रूट:-* 1. आमगाँव नाका से आने वाले ऑटो बोदरी चौराहे तक आ सकेंगे ।

2. नगर की ओर से आने वाले ऑटो नये बस स्टैंड तक आ सकेंगे ।

*बोदरी चौराहे से महाकाल तिराहा एवं चुंगी नाका से महाकाल तिराहा तक ऑटो पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।*

*नगरजनों एवं ऑटो चालकों से स्टेशन से पलोटनगंज,राठी तिराहा,आमगाँव नाका से बोदरी चौराहे तक के रूट का उपयोग करने का अनुरोध किया जाता है ।*

-> *पार्किंग व्यवस्था:-*

1. करेली की ओर से आने वाले वाहनों हेतु बिजासेन माता मंदिर के पास एवं मजार के सामने पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

2. तेंदूखेड़ा की ओर से आने वाले वाहनों हेतु विट्ठल भवन के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

3. गाडरवारा की ओर से आने वाले वाहनों हेतु ज्योति हॉस्पिटल के पीछे पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

*->दर्शनाभिलाषियों को शक्कर नदी में मुख्य पुल के दोनों तरफ निर्मित अस्थाई पुल पैदल आवागमन के लिए बनाए गए हैं।जिन पर वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।*

*->शक्कर नदी पुल वाहनों हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।*

*->मेला स्थल प्रतिबंधित क्षेत्र मे पाए जाने वाले भारी वाहन एवं चार पहिया वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी।*

*->संपूर्ण व्यवस्था में 150 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेगे ।*

*8 पुलिस मोबाइल द्वारा क्षेत्र मे लगातार patrolling की जाएगी।*

*चोरों, असमाजिक तत्वों, मनचलों पर कार्यवाही के लिए सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेगा ।*

*40 CCTV CAMARA से निगरानी रखी जाएगी ।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

शिव धाम डमरू घाटी गाडरवारा

महाशिवरात्रि पर्व

जरूरी खबरें