Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

गाडरवारा के अटल कॉम्लेक्स में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन : भगवान परशुराम सेना द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद स्व.श्री आशीष शर्मा को सर्व समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Aditi News Team

Fri, Nov 28, 2025

गाडरवारा में भगवान परशुराम सेना द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद स्व.श्री आशीष शर्मा को सर्व समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

गाडरवारा। सर्व ब्राह्मण महासभा के सान्निध्य में भगवान परशुराम सेना ने सर्व समाज को एक रूप रखकर नरसिंहपुर जिले के वीर सपूत एवं ग्राम बोहानी की माटी के लाल तथा हॉक फोर्स के निरीक्षक "श्री आशीष शर्मा" (वीरता पुरस्कारद्वय सम्मानित) दिनांक 20-11-25 को अदम्य साहस व पराक्रम के साथ नक्सलियों से मुठभेड़ करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे,देश के रक्षार्थ हेतु वीरगति को प्राप्त हुए। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र को गौरवानवित् करने वाले भाई आशीष शर्मा के परिवार पर आए इस पहाड़ जैसे दुःख को सहन करने की शक्ति परमात्मा प्रदान करे हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पुण्य आत्मा को प्रभु के श्रीचरणों में स्थान मिले । इन ही भाव के साथ सार्वजनिक रूप से उपस्थित सर्व समाज के सभी वर्ग के लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर सपूत भाई आशीष शर्मा को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर सर्व समाज से बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिको ने अपने शब्द सुमन रूपी श्रद्धांजलि भी समर्पित की।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सर्व ब्राह्मण महासभा

सर्व समाज गाडरवारा

भाई आशीष शर्मा अमर रहे

जरूरी खबरें