Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

परशुराम सेना मप्र ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन : प्रयागराज में जगतगुरू शंकराचार्य एवं ब्राह्मणजनो एवं बुजुर्ग साधु संतों, दंडी सन्यासियों के साथ हुई घटना के विरोध में

Aditi News Team

Wed, Jan 28, 2026

परशुराम सेना मप्र ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

गाडरवारा ! विगत दिवस परशुराम सेना मप्र के जिला अध्यक्ष पं मुकेश बसेड़िया ने बड़ी संख्या में सर्व सनातनी बंधुओ व कर्मकांड आचार्यों के साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम तहसीलदार नितिन राय को sdm कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा , जिसमे विगत सप्ताह 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेला में परम पूज्य शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ अभद्रता व अपमानजनक व्यवहार तथा उनके साथ उपस्थित ब्राह्मणजनो एवं बुजुर्ग साधु संतों, दंडी सन्यासियों पर प्रशासन द्वारा मारपीट व बल प्रयोग कर मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर घाट पर स्नान करने से भी रोकने पर विरोध दर्ज कराया !

श्री बसेड़िया ने कहा कि ये कृत्य सर्वदा अनुचित व निंदनीय के साथ सनातन परम्पराओ पर कुठाराघात है

उपरोक्त ज्ञापन में संपूर्ण घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांचकर दोषी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई मांग करते हुए उन्हें कठोरतम दंड प्रदान कर निलंबन की कार्यवाही करें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति देश मे अन्यत्र न हो

तथा हमारे देश के पूज्य साधु सन्तो की सुरक्षा व सम्मान बना रहे !

उपरोक्त अवसर पर पं अरुण तिवारी ,पं अभिषेक ढिमोले, पं महेश तिवारी, पं नितिन तिवारी, पँ रामकुमार शर्मा, पँ जगदीश आचार्य ,पँ प्रेमनारायण तिवारी, पँ मनोज शर्मा, पँ उमेश पचौरी, पँ प्रदीप भटेले,पँ नीलेश दीक्षित, पँ शिवम दीक्षित , पँ संजय शुक्ला, पँ सतीश भटेले,पँ नितिन बोहरे, पँ प्रवीण व्यास, पँ राजेश राजोरिया , पँ अमित चौबे, पँ रिंकू पाठक,पं बसंत दुबे,पँ मनमोहन दुबे, पँ अभिषेक बोहरे, पं यीशु शर्मा, पँ मुकुल शर्मा, पँ शिवम शर्मा, पँ अमित तिनगुरिया,पँ यज्ञदत्त पचौरी, अतुल पटेल, सुरेंन्द्र गोहल,पँ नितिन पाठक,पँ प्रवीण अवस्थी,पँ अंशुल उपाध्याय, पं जगदीश उपाध्याय , पँ छोटू भार्गव, पँ संजू ढिमोले सहित अनेक कर्मकांडी ब्राहाण जनो, सनातनी धर्मबन्धुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें