Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

गाडरवारा पुलिस ने 7 वर्षीय नाबालिक बालक को परिजनों से मिलवाया : गाडरवारा में डायल-112 में इंवेट प्राप्त हुआ कि इंद्रा कॉम्प्लेक्स गाडरवारा में एक नाबालिक बालक अकेला सो रहा है

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

गाडरवारा पुलिस ने 7 वर्षीय नाबालिक बालक को परिजनों से मिलवाया

दिनांक 21/01/2026 की रात करीबन बजे थाना गाडरवारा में डायल-112 में इंवेट प्राप्त हुआ कि इंद्रा कॉम्प्लेक्स गाडरवारा में एक नाबालिक बालक अकेला सो रहा है । डायल-112 में ड्यूटीरत आरक्षक विश्वजीत ठाकुर एवं पायलेट अंकित साहू ने मौके पर पहुँचकर उक्त नाबालिक बालक के संबंध में आस-पास पूछताछ की । बालक के परिजन से संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी । नाबालिक बालक की तबीयत खराब होने से बालक को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल गाडरवारा भर्ती कराया जाकर उसे भोजन कराया गया ।

जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के द्वारा वस्तुस्थिति से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा एल.एस. डागुर को अवगत कराया गया । वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा नाबालिक बालक से प्राप्त अपुष्ट जानकारी के आधार पर उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किये गये । जिनका सोहागपुर निवासी होना ज्ञात हुआ । थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा 07 वर्षीय नाबालिक बालक के परिजनों से संपर्क किया गया । जिसकी नानी दिनांक 21/01/2026 का सोहागपुर से अपने मायके गाडरवारा आना, उक्त बालक का बिना बताये पीछे-पीछे गाडरवारा आ जाना ज्ञात हुआ । जिसकी नानी शकुन बाई की तलाश कर 07 वर्षीय नाबालिक बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

जरूरी खबरें