Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

पुलिस की तत्परता से बची नवजात की ज़िंदगी,नवजात बच्ची पूर्णतः स्वस्थ : नरसिंहपुर पुलिस की मानवीय पहल: माँ-पिता द्वारा छोड़ी गई नवजात बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित शिशु गृह पहुँचाया

Aditi News Team

Tue, Jan 6, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की मानवीय पहल: माँ-पिता द्वारा छोड़ी गई नवजात बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित शिशु गृह पहुँचाया

पुलिस की तत्परता से बची नवजात की ज़िंदगी।

नवजात बच्ची पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित है।

पुलिस द्वारा नवजात बच्ची के परिजनों की खोज की जा रही है।

• थाना स्टेशनगंज अंतर्गत न्यू बस स्टैंड रैन बसेरा में लावारिस हालत में मिली थी नवजात।

• नवजात बच्ची के परिजनों की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें।

दिनांक 01-01-2026 को थाना स्टेशनगंज को सूचना प्राप्त हुई कि न्यू बस स्टैंड, नरसिंहपुर स्थित रैन बसेरा के पास एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में पड़ी है, जिसे आवारा पशुओं व असामाजिक तत्वों से खतरा हो सकता था।

सूचना पर तत्काल पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचा और कपड़ों में लिपटी नवजात बालिका को सुरक्षित किया। आसपास परिजनों की तलाश की गई, परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बच्ची को गरम कपडों में लपेटकर जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया तथा बाल कल्याण अधिकारी एवं शिशु गृह को सूचित किया गया।

वर्तमान में नवजात बालिका को शिशु गृह में सुरक्षित रखा गया है, जहाँ उसकी समुचित देखरेख की जा रही है। बच्ची की सेहत स्थिर है।

*पुलिस द्वारा परिजनों का पता लगाने के प्रयास लगातार जारी :*

थाना स्टेशनगंज अंतर्गत न्यू बस स्टैंड, नरसिंहपुर स्थित रैन बसेरा के पास मिली नवजात बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमों द्वारा मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्र कर क्षेत्र में लगातार पूछताछ की जा रही है।

*अपील:*

नरसिंहपुर पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि किसी को नवजात बच्ची के माता-पिता/परिजनों के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत थाना स्टेशनगंज या नरसिंहपुर पुलिस से संपर्क करें। आपकी सूचना से मासूम बच्ची को उसके परिवार से मिलाने में मदद मिलेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें