Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

छात्र छात्राओं सहित 23 रक्तवीरो ने किया रक्तदान : कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी द्वारा आयोजित सम्मान एवं रक्तदान शिविर सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Jul 21, 2026

कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी द्वारा आयोजित सम्मान एवं रक्तदान शिविर सम्पन्न

छात्र छात्राओं सहित 23 रक्तवीरो ने किया रक्तदान

गाडरवारा। अम्बाजी कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी, गाडरवारा के तत्वावधान में संस्था के 20 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि श्रीमती साधना स्थापक, सदस्य मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग,विशिष्ट अतिथि मिनेंद्र डागा (वरिष्ठ रोटेरियन,आशीष राय (संभागीय अध्यक्ष, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, जबलपुर),डॉ. उपेन्द्र वस्त्राकार (शा. अस्पताल अधीक्षक),शरद मोलासरिया (रोटरी क्लब अध्यक्ष),डॉ. बबीता सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि उद्बोधन में श्रीमती साधना स्थापक ने संस्था द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को मानव सेवा एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी मिनेंद्र डागा ने संस्था के 19 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को नियमित रक्तदान एवं मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।आशीष राय ने रक्तदान के महत्व एवं उससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ. बबीता सिंह ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि 18 से 65 वर्ष तक के स्वस्थ महिला एवं पुरुष सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय नामदेव ने किया और कार्यक्रम के अंत में संस्था के डायरेक्टर राजकुमार सोनी ने संस्था द्वारा विगत वर्षों में संचालित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। रक्तदाताओं में आकाश कौरव, राजकुमार सोनी, दुर्गेश कौरव, प्रदीप नामदेव, दीपक, हिमांशु विशन, परशराम जाटव, राकेश जोशी, शिवम मेहरा, यशोदा, दीपक वैष्णव, विजय नामदेव, राहुल नामदेव, मोहित कौरव, शिवा कुशवाहा, साक्षी कुशवाहा, प्रशांत कौरव, बबलू कुमार, प्रताप कहार, ऋतु मिर्धा, ध्रुव कुशवाहा, रेहान खान एवं गोविंद नेमा सहित कुल 23 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग से निखिल साहू, अजय घारू, शाहरुख खान, नरेश कोरी एवं अभिषेक का उल्लेखनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ सुनील कुशवाहा,निहाल छीपा , सुशील कुशवाहा, ऋतिक कौरव, नितिन नेमा, निधि साहू, निधि छीपा, लक्ष्मी, शिवम शर्मा एवं छोटेलाल सिहोते सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अम्बाजी कम्प्यूटर एंड करियर एकेडमी, गाडरवारा

जरूरी खबरें