Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

हाईवा मय अवैध मुरूम के जप्त : मुरूम के अवैध परिवहन में लिप्त हाईवा चालक गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Jan 20, 2026

मुरूम के अवैध परिवहन में लिप्त हाईवा चालक गिरफ्तार,

हाईवा मय अवैध मुरूम के जप्त

थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि आज दिनांक 20-1-26 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद नीले रंग का हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5705 में फुल बाडी तक मुरूम भरे हुये अवैध रूप से चोरी से ले जा रहा है इस समय हाईवा गंगई के पास खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम गंगई में दबिश दी गई ग्राम गंगई घुघरी तिराहा मेन रोड पर हाईवा क्रमांक एमपी 20 एच बी 5705 जिसमें फुल मुरूम भरी हुयी थी जिसके चालक से नाम पता पूछने पर हाईवा चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार यादव पिता हरिलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पारा बताया, हाईवा में लोड मुरूम के बारे में पूछने पर कोई कागजात नहीं होना बताते हुये हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5705 के मालिक टिक्कू उर्फ टेकलाल यादव निवासी मंगेली के कहने पर ग्राम घुघरी जंगल से चोरी से मुरूम हाईवा में भरकर बेचने के लिये जबलपुर ले जाना बताया। आरोपी हाईवा चालक के कब्जे से हाईवा मय मुरूम के जप्त करते हुये हाईवा चालक एवं मालिक के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम, मध्य प्रदेश खनिज अधिनियम की धारा 18(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- मुरूम के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पटेल, प्रधान आरक्षक दिनेश भलावी, आरक्षक अभिषेक कौरव, संदीप कौरव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें