Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद बघेल ने बताया कि : अवैध रेत के उत्खनन में लिप्त हाईवा चालक गिरफ्तार,हाईवा अवैध रेत सहित जप्त

Aditi News Team

Tue, Dec 2, 2025

अवैध रेत के उत्खनन में लिप्त हाईवा चालक गिरफ्तार,हाईवा अवैध रेत सहित जप्त

थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद बघेल ने बताया कि दिनांक 2-12-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि ललपुर घाट नर्मदा नदी के तट से रेत का अवैध उत्खनन कर चोरी कर एक हाईवा में रेत भरकर बिना रायल्टी के बिग बाजार की ओर ले जाया जा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार नर्मदा नगर में दबिश दजी जहॉ घाट की ओर से एक हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 5995 में रेत भरकर आते दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया, हाईवा चालक तेजी से हाईवा चलाकर भागने लगास जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर हाईवा चालक ने अपना नाम सुमित ठाकुर उफ्र बबलू उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ललपुर ग्वारीघाट बताया जिससे हाईवा में लोड रेत के संबंध में पूछताछ करने पर रायल्टी नहीं होना बताते हुये अर्पित यादव निवासी ललपुर के कहने पर रेत उत्खन्न कर हाईवा में लोड कर लाना बताया ।

आरोपी हाईवा चालक से हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 5995 मय रेत के जप्त करते हुये आरोपी हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस तथा 21(4) खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- बिना रायल्टी के हाईवा में अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले हाईवा चालक को पकड़कर हाईवा रेत सहिज जप्त करने पर प्रधान आरक्षक संतोष राय, आरक्षक शारदा शर्मा, अजय, सूरज की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

जरूरी खबरें