Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण बनोटी से भव्य कलश शोभायात्रा : भव्य कलश शोभायात्रा से गो नवरात्रि महामहोत्सव का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Oct 21, 2025

भव्य कलश शोभायात्रा से गो नवरात्रि महामहोत्सव का शुभारंभ

बडौद(आगर)/21 अक्टूबर, आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित गो नवरात्रि महामहोत्सव का शुभारंभ श्री गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण बनोटी से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ होकर श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी पहुंचकर संपन्न हुई ।

आचार्य पंडित कृष्ण किरण ने कलशयात्रा के मुख्य यजमान रामलाल बगड़ावत बरखेड़ा के सुपुत्र प्रधान सिंह व उनकी धर्मपत्नी के साथ भगवान गुप्तेश्वर महादेव जी एवं हनुमान जी महाराज व गंगा पूजन करवाकर सोमेश्वर महादेव मन्दिर झारड़ा के मठाधीश 1008 पूज्य पूर्णानंद जी भारती महाराज ने भव्य कलश शोभायता का शुभारंभ करवाया । शोभायात्रा में मध्यप्रदेश के आगर जिले की बड़ौद तहसील,रतलाम जिले की आलोट,उज्जैन जिले की मेदपुर एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की गंगधार तहसील क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गांवों से सैकड़ों माता बहिनो एवं युवा एवं पुरुष वर्ग गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए । बैलगाड़ी,घोड़े आदि भी कलशयात्रा की शोभायात्रा बढ़ा रहें थे ।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण बनोटी से भव्य कलश शोभायात्रा

भव्य कलश शोभायात्रा से गो नवरात्रि महामहोत्सव का शुभारंभ

जरूरी खबरें