Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में : गाडरवारा,कल्याणपुर के विद्यालय में गायत्री परिवार का प्रशिक्षण सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

कल्याणपुर के विद्यालय में गायत्री परिवार का प्रशिक्षण सम्पन्न

गाडरवारा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में विगत दिवस हायर सेकंडरी स्कूल कल्याणपुर में कन्या किशोर कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को विविध विषय यथा आस्था संवर्धन, बुद्धि बढ़ाने की विधियां, मोबाइल को अभिशाप न बनने दें, गायत्री मंत्र का प्रभाव, याददाश्त बढ़ाने रिकाल मेथर्ड, अनुशासन बने पहचान, नशा से दूरी जरुरी,छोटे संकल्प बड़ी सफलता आदि विषयों पर ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक अविनाश बेलाकर, से.नि. इंजीनियर आर पी सिंह, सेवा निवृत्त ए. डी. ओ.विनोद श्रीवास्तव, डा. राजेन्द्र दुबे, तह समंवयक राजेश कौरव, अवधेश कौरव, मनोरमा श्रीवास्तव, राजकुमारी कौरव, राजेन्द्र राय,केशव पचौरी द्वारा विचार रखे गये। इस अवसर पर गायत्री परिजन गोपाल कौरव, गोविंद कौरव , संस्था के स्टाफ सहित कक्षा 6 से 12 के लगभग 200 बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन वंदन से किया गया। तत्पश्चात प्रत्येक विषय को कालखंड अनुरूप प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिपादित किया गया। इस दौरान विषय प्रतिपादन की सरलता, सहजता तथा प्रेरकता से छात्र छात्राओं ने रुचि दिखाते हुए सहभागिता प्रदान की।अंतिम कालखंड में प्रशिक्षकों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें छात्र छात्राओं ने बेबाक उत्तर दिये।छात्रों के लहजे, सहभागिता की शैली, शिक्षा के स्तर को देखकर गायत्री परिजनों द्वारा छात्रों के साथ साथ सभी शिक्षकों की काफी सराहना की। प्रशिक्षण का समापन संस्था प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव के आभार प्रदर्शन से किया गया।उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा संचालित कौशल विकास अभियान की काफी प्रशंसा की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गायत्री परिवार गाडरवारा

जरूरी खबरें