Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

नरसिंहपुर पुलिस ने पकड़े लंबे समय से फरार वारंटी : गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही,06 प्रकरणों में फरार 02 स्थाई वारंटी किए गये गिरफ्तार,06 स्थायी वारंट तामील

Aditi News Team

Tue, Dec 2, 2025

“OPERATION EAGLE CLOW”

नरसिंहपुर पुलिस ने पकड़े लंबे समय से फरार वारंटी

Ø थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही,06 प्रकरणों में फरार 02 स्थाई वारंटी किए गये गिरफ्तार,06 स्थायी वारंट तामील

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबे अरसे से लंबित चल रहे स्थाई वारंटों एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में वारंट की शत-प्रतिशत तामीली हेतु थाना गाडरवारा से विशेष टीम का गठन किया गया ।

ज्ञात हो कि में डीजल चोरी के आरोपीगण वर्ष 2021 से फरार चल रहे थे । माननीय न्यायालय गाडरवारा द्वारा फरार आरोपीगणों के स्थाई वारंट जारी किये गये थे । थाना गाडरवारा की पुलिस टीम के द्वारा स्थाई वारंट तामील के अथक प्रयास करते हुए, प्रकरण क्र.222/21,224/21,225/21 धारा 379,34 भा.द.वि. में फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को राहुल नगर, थाना सतलापुर,जिला रायसेन से गिरफ्तार कर 06 स्थायी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

Ø नाम वारंटी :-

· अरूण पिता रामाधार निवासी मंडीद्वीप जिला रायसेन

· अर्जुन पिता कावल सिंह सिख निवासी इंद्रा नगर थाना मंडीदीप जिला रायसेन

Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-

· उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, जिसमें प्रधान आरक्षक परमानंद,आरक्षक उत्तम उचाड़िया,सृजल भार्गव,कुलदीप सिकरवार,करन सिंह,महिला आरक्षक ज्योति दुबे,कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मप्र पुलिस

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

गाडरवारा एसडीओपी

गाडरवारा थाना प्रभारी

जरूरी खबरें