Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

NTPC ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के CBSE कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में : गाडरवारा एनटीपीसी बाल भारती पब्लिक स्कूल का शानदार सीबीएसई कक्षा X परिणाम

Aditi News Team

Thu, Apr 16, 2026

गाडरवारा एनटीपीसी बाल भारती पब्लिक स्कूल का शानदार सीबीएसई कक्षा X परिणाम

गाडरवारा।बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% उत्तीर्णता दर्ज की है। विशेष उपलब्धि यह रही कि 32 में से 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का कुल औसत परिणाम 81% रहा, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी अर्जित की। इस वर्ष हिमांशी सिंह ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं आशुतोष राठौर (96.8%), आर्याना पांडेय (96.6%) एवं आयाना सिंह (96%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विषयवार उपलब्धियों में गर्गी वर्मा एवं हिमांशी सिंह (एआई – 100), आर्याना पांडेय (अंग्रेजी – 99), हिमांशी सिंह (हिंदी – 98, गणित – 99), ऋषभ तिवारी (विज्ञान – 96) तथा हिमांशी सिंह एवं आशुतोष राठौर (सामाजिक विज्ञान – 98) प्रमुख रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने इस शानदार सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा एनटीपीसी

बाल भारती स्कूल

जरूरी खबरें