Saturday 20th of June 2026

ब्रेकिंग

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगभग 65 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग की गई,10 होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही

जिले के सड़क मार्गों से कोयला, फ्लाई ऐश, खनिज वाहक एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन विनियमित करने का आदेश जारी

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ : तेंदूखेड़ा सर्वब्राह्मण महासभा तहसील इकाई का गठन

Aditi News Team

Thu, Dec 25, 2025

रिपोर्टर राधाबल्लभ पांडे

तेंदूखेड़ा सर्वब्राह्मण महासभा तहसील इकाई का गठन

तहसील संयोजक पं. शिवकुमार बसेडिया एवं तहसील अध्यक्ष पं. मुकेश बाजपेई मनोनीत

तेंदूखेड़ा। तेंदूखेड़ा में सर्वब्राह्मण महासभा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विगत 24 दिसंबर को कलश गार्डन, तेंदूखेड़ा में किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि धर्मों रक्षति रक्षता की भावना के साथ ब्राह्मण समाज ने सदैव संस्कृति, धर्म और संस्कृत भाषा को संजोकर रखा है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि ब्राह्मण समाज को संगठित कर अपनी सांस्कृतिक विरासत और ब्राह्मणत्व की रक्षा की जाए। इसी उद्देश्य से समाज की तहसील इकाई का गठन किया जा रहा है। वासूदेव बसेडिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज का नेतृत्व सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है। उन्होंने मंगल पांडे, चंद्रशेखर आज़ाद, पं. जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्र भारत में ब्राह्मण समाज की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कान्यकुब्ज, सनाढ्य, सरयूपारी सहित सभी उपवर्गों के मतभेद दूर कर समाजहित में एकजुट होकर कार्य करना समय की मांग है। पं. प्रमोद पचोरी ने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। शिवकुमार बसेडिया ने भी समाज के लिए सदैव सहयोग की बात कही। देवेंद्र पाठक ने सिया राम मय सब जग जानी का उल्लेख करते हुए समाज में समरसता और एकता पर बल दिया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पं. अभिलाष मिश्रा ने कहा कि पद जिम्मेदारी होती है और सभी को मिलकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन से ही सही नेतृत्व निकलता है। समाज के संगठन का एक प्रमुख अध्यक्ष, युवा संगठन का अध्यक्ष एवं मातृशक्ति की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक सम्मेलन और आपसी सामंजस्य पर विशेष जोर दिया तथा ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सर्वब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पं. नारायण दुबे ने कहा कि समाज में पद प्रतिष्ठा के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए होते हैं और उन्होंने सर्वसम्मति से तेंदूखेड़ा तहसील ईकाई के लिए संगठनात्मक घोषणाएं करते हुए तहसील संयोजक पं. शिवकुमार बसेडिया एवं तहसील अध्यक्ष पं. मुकेश बाजपेई को मनोनीत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पं. पूनम मिश्रा ने नवमनोनीत अध्यक्ष मुकेश बाजपेई का पुष्पमाला से गरिमामय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं जिला महामंत्री अजय बारोलिया ने संयोजक शिवकुमार बसेडिया का पुष्पमाला से सम्मान किया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन राहुल पाठक ने किया तथा मोनू पाठक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। बैठक में तेंदूखेड़ा सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं की सहभागिता रही, जिसमें वरिष्ठजनों के साथ-साथ कनिष्ठ एवं युवा वर्ग की भी सक्रिय और सराहनीय उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सर्व ब्राह्मण महासभा तेंदूखेड़ा

जरूरी खबरें