Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

कलेक्टर रजनी सिंह ने की गोटेगांव में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा : शिक्षा गुणवत्ता, नामांकन व अपार आईडी पर फोकस ,लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

Aditi News Team

Fri, Jul 24, 2026

कलेक्टर रजनी सिंह ने की गोटेगांव में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा

शिक्षा गुणवत्ता, नामांकन व अपार आईडी पर फोकस

लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को गोटेगांव में स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शासन की प्राथमिकताओं, विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं, परीक्षा परिणाम, नामांकन तथा अपार आईडी निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि सभी शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित की जाए तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाए। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए सभी अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने परीक्षा परिणाम, नामांकन, नियमित उपस्थिति, अधोसंरचना विकास, पाठ्यपुस्तक वितरण, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन एवं अपार आईडी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित की जाए।

बैठक में परीक्षा परिणाम असंतोषजनक होने पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदनखेड़ा, नामांकन लक्ष्य से कम रहने पर जनशिक्षक जनशिक्षा केन्द्र सूरवारी और अपार आईडी निर्माण में प्रगति धीमी होने पर संकुल प्राचार्य जनशिक्षा केन्द्र सर्रा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकगण मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें