Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

शादी में गया था पूरा परिवार नगदी और जेवरात जलकर हुए खाक : अज्ञात कारणों से लगी आग,हुआ लाखों का नुकसान

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

अज्ञात कारणों से लगी आग,हुआ लाखों का नुकसान

शादी में गया था पूरा परिवार नगदी और जेवरात जलकर हुए खाक

कौड़ियां,बीते दिवस सुबह के लगभग ग्यारह बजे थे पत्रकार रजनीश कौरव अपने पूरे परिवार के साथ ग्राम घाट पिपरिया चाचा के बच्चे की शादी में गए हुए थे। अचानक घर में आग लग गई जिसको देख कर पड़ोसियों ने रजनीश को सूचना दी एवं नगरपालिका गाडरवारा से फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग दो घंटों की मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग के चपेट में घर में लगी आग से पलंग,सोफा,कूलर,टीव्ही, आलमारी, इनवर्टर,कपड़े,जेवररात,बैग, नगदी रुपए एवं खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गए ,आग इतनी भयानक थी कि दमकल की दो गाड़ियों को बुलाना पड़ा मौके पर पुलिस की डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई था ग्रामीणों की सूझ बूझ से आस पास लगे मकानों को आग से बचाया गया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अज्ञात कारणों से लगी आग,

गाडरवारा कौड़ियां

जरूरी खबरें