Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

मूंग उपार्जन के लिए किसान बदल सकते हैं उपार्जन केंद्र : 60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

मूंग उपार्जन के लिए किसान बदल सकते हैं उपार्जन केंद्र

60 प्रतिशत मूंग उपार्जन वाले किसानों को मिलेगी केंद्र परिवर्तन की सुविधा

जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन को किसानों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्र परिवर्तन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जिन किसानों की 25 प्रतिशत मूंग का उपार्जन किया जा चुका है, ऐसे किसान को 35% मूंग पूर्व मे शासन द्वारा मैप किए गए निर्धारित उपार्जन केंद्र पर ही अपनी उपज लानी होगी।

वहीं, जिन किसानों की 60 प्रतिशत मूंग का उपार्जन किया जाना है, वे आवश्यकता होने पर अपना उपार्जन केंद्र परिवर्तित करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित किसान अपने समिति प्रबंधक से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र परिवर्तन की कार्रवाई करा सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे उपार्जन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा केंद्र परिवर्तन के लिए अपने संबंधित समिति प्रबंधक के माध्यम से सूची तैयार कर जिला उपार्जन समिति को प्रेषित कराए।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें