Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर बेबस अन्नदाता : ग्राम पंचायत कौड़ियां के निस्तार का पानी खेतों में भरने से परेशान किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

ग्राम पंचायत कौड़ियां के निस्तार का पानी खेतों में भरने से परेशान किसानों ने सौंपा ज्ञापन

कहीं कुदरती प्रकोप की मार से परेशान किसान तो कहीं सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट कर बेबस अन्नदाता

नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा से है जहां लगभग पूर्व 5 वर्षों से लगातार अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं और अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं

किसानो की लगभग 50 से 60 एकड़ जमीन पर ग्राम पंचायत कौड़ियां के निस्तार का पानी भरा हुआ है जिससे किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। किसान अपने खेतों में फसल की बोनी नहीं कर पा रहे हैं खेत तालाब बने हुए हैं।

किसानों का कहना है कि वह अपनी समस्या को लेकर वर्ष 2021 से लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं पर 5 साल बीत चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि किसान विरोधी सरकार के अधिकारी कर्मचारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं और गरीब अन्नदाताओं की सुनवाई नहीं कर रहे अधिकारी तो रसूखदार और बड़े लोगों नेताओं की सुनवाई में व्यस्त हैं।

गुस्साए किसानों ने आज एक बार फिर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय गाडरवारा पहुंच कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नरसिंहपुर कलेक्टर, एस डी एम गाडरवारा और थाना प्रभारी गाडरवारा को ज्ञापन और 7 दिनों का अल्टिमेटम दिया है किसानों का कहना है कि 7 दिनों में सुनवाई नहीं होती तो 10 दिसंबर 2025 से किसान अपने परिवार सहित स्टेट हाईवे 22 गाडरवारा करेली मार्ग को प्रभावित कर भूख हड़ताल करने मजबूर होंगे जिसमें किसी भी प्रकार कि समस्त होती है तो संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा स्थानीय प्रशाशन

एसडीएम गाडरवारा एवं तहसीलदार

जरूरी खबरें