Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गाडरवारा में 7 साल के गुलामे गौस ने रखा पहला रोज़ा : परिवार व समाज ने किया उत्साहवर्धन

Aditi News Team

Wed, Feb 25, 2026

7 साल के गुलामे गौस ने रखा पहला रोज़ा,

परिवार व समाज ने किया उत्साहवर्धन

गाडरवारा। रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। नगर की मस्जिदों में रोज़ा इफ्तार के समय का नज़ारा काफी खुशनुमा दिखाई दे रहा है। रोजेदार पूरे दिन रोज़ा रखकर शाम को इफ्तार करते हैं और नमाज़ अदा कर अल्लाह से दुआ मांगते हैं।

रमजान के इस मुबारक महीने में जहां बुजुर्ग और युवा इबादत में लीन हैं, वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चावड़ी वार्ड निवासी सप्पू खान के सात वर्षीय बेटे गुलामे गौस ने पूरे जज़्बे और शिद्दत के साथ अपना पहला रोज़ा रखा।

कम उम्र में रोज़ा रखने की उनकी लगन और उत्साह को देखकर परिवारजन व समाज के लोगों ने उनकी हौसला अफजाई की और मुबारकबाद देते हुए उनका इस्तकबाल किया। इस अवसर पर परिजनों ने अल्लाह से दुआ की कि गुलामे गौस आगे भी इसी तरह दीन की राह पर चलते रहें।

रमजान का यह पवित्र महीना आपसी भाईचारे, सब्र और इबादत का संदेश देता है, जिसमें छोटे बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रमजान के पवित्र माह में

जरूरी खबरें