Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

गाडरवारा के पलोटनगंज में युवाओं का एकदिवसीय सांकेतिक अनशन, : शिक्षा व्यवस्था और सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

गाडरवारा के पलोटनगंज में युवाओं का एकदिवसीय सांकेतिक अनशन,

शिक्षा व्यवस्था और सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश

गाडरवारा के पलोटनगंज में आज रविवार को जागरूक एवं जिम्मेदार युवा साथियों द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक अनशन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए बैनरों में "शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ" का संदेश प्रमुखता से दिया गया। युवाओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे परीक्षा पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बैनर में दावा किया गया कि "NEET परीक्षा 2026 लीक की भेंट चढ़े 18 होनहार सपने", जिसके माध्यम से परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में पेपर लीक पर पूर्ण रोक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास बताया।

अनशन में मौजूद युवाओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि देश के विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्री मति रजनी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

जरूरी खबरें