Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

विनोद श्रीवास्तव अध्यक्ष बने, आशीष सक्सेना सचिव : गाडरवारा में कायस्थ सभा की कार्यकारिणी गठित

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

कायस्थ सभा गाडरवारा की कार्यकारिणी गठित

विनोद श्रीवास्तव अध्यक्ष बने, आशीष सक्सेना सचिव

गाडरवारा। रविवार को नए कॉलेज के सामने श्री कुटी गार्डन में कायस्थ समाज गाडरवारा की बैठक रखी गई। जिसमें चित्रगुप्त पूजन उपरांत समाज की एकजुटता पर बल दिया गया और युवाओं को समाज से परिचित कराने एवं उन्हें प्रेरित करने पर चर्चा हुई। साथ ही इस मौक़े पर समाज की कार्यकारिणी का भी मनोनयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विनोद श्रीवास्तव को अध्यक्ष, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एवं राजकुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं आशीष सक्सेना और दुर्गेश श्रीवास्तव कोठिया महासचिव बनाए गए। ऐसे ही संगठन सचिव कुलदीप श्रीवास्तव, संदीप खरे, शिवकुमार खरे, संदीप श्रीवास्तव, प्रचार प्रभारी अरुण श्रीवास्तव उड़नी पिपरिया, कोषाध्यक्ष बृजमोहन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ में रजनी श्रीवास्तव, टीना खरे, मोनिका खरे, व्यवस्था प्रभारी संदीप हेमंत, अजय, मार्गदर्शक मंडल में कुशलेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी में शुभम श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि को रखा गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कायस्थ सभा गाडरवारा

जरूरी खबरें