Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

सीतारेवा नदी में गांगई के निकट 175 बोरियों का बंधान बनाया : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की प्रभावी पहल"जल संचय अभियान अन्तर्गत बोरी बंधान"

Aditi News Team

Mon, Dec 15, 2025

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की प्रभावी पहल"जल संचय अभियान अन्तर्गत बोरी बंधान"

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड चीचली में आज दिनांक 14/12/2025 दिन रविवार को जल संचय अभियान अन्तर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं विकासखण्ड की नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्थान चीचली के तत्वाधान में सीतारेवा नदी में गांगई के निकट 175 बोरियों का बंधान बनाया गया।यह बोरी बंधान मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चलाये गए"जल संचय अभियान 15 नम्बर से 31 दिसंबर 2025"के अन्तर्गत किया गया है,इसके माध्यम से बहते जल को रोककर ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों व मनुष्य को जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा भूमिगत जल में वृद्धि करना, बंधान के आस-पास के किसानों के लिए कृषि सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता से कृषि सिंचाई के रकबे में वृद्धि कर उनकी आय में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही सब्जी व तरबूज की फसल उत्पादन हेतु जल संचय से जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना इत्यादि प्रमुख उद्देश्यों की पूर्ति करना है।

जल संचय अभियान अन्तर्गत इस बोरी बंधान कार्य में मध्यप्रदेश जन अभियान अभियान परिषद की विकासखण्ड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे जी,नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्थान चीचली के अध्यक्ष श्री संतोष चौरसिया जी सहित पाठ्यक्रम के परामर्शदाता कुमारी ईशा राजपूत, कुमारी राधा कीर, श्री पुखराज राजपूत व छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

जल संचय अभियान मध्यप्रदेश जनअभियान अभियान परिषद के नेतृत्व में 15 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक लगातार 45 दिनों तक चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से जल के संचय अर्थात जल के संरक्षण व सम्बर्धन सहित जल के विवेकपूर्ण उपयोग सहित उसकी निर्मलता व शुद्धता एवं भूमिगत जल में वृद्धि करना है। इस कार्य में परिषद की नवांकुर संस्थाओं ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों,सी.एमसी.एल.डी.पी. पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं व छात्र-छात्रों,सामाजिक,धार्मिक व स्वैच्छिक संस्थाओं सहित आम जनों की सहभागिता कराई जारही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नरसिंहपुर

जरूरी खबरें