Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान किया : जिला युवा उत्सव 2025 का आयोजन पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया

Aditi News Team

Wed, Nov 12, 2025

जिला युवा उत्सव 2025 का आयोजन पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया

नरसिंहपुर, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में जिला युवा उत्सव 2025 का आयोजन विगत दिवस शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान किया गया। एकल विद्या में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं समूह विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 15 नवबंर 2025 जबलपुर में अपनी कला का प्रर्दशन करेगें।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ आनंद दुबे, प्राचार्य पीजी कॉलेज नरसिंहपुर डॉ. आरबी सिंह, डॉ. सुधा विकरोल, श्री महेंद्र सिंह कौरव, जिला खेल संयोजक ने सरस्वती जी की पूजा- अर्चन कर किया। इस अवसर पर श्री रामसनेही पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री राघवेन्द्र सिंह जाट, श्री अंशुल नेमा, श्री प्रिंस तिवारी की मौजदूगी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान किया गया। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों प्रदर्शन के आधार पर चयन सूची तैयार की गई। चयन सूची के आधार पर समूह लोकगीत में चाणक्य विद्यापीठ प्रथम स्थान, चॉवरा विद्यापीठ द्वितीय, विज्ञान मेला में चॉवरा विद्यापीठ नरसिंहपुर का दल एवं चाणक्य विद्यापीठ का दल द्वितीय स्थान, समूह लोकनृत्य में चॉवरा विद्यापीठ प्रथम स्थान, कविता लेखन में स्नेहा चौधरी ने प्रथम स्थान व आर्या नेमा द्वितीय स्थान, चित्रकला में मैत्री गजेन्द्र सिंह प्रथम व श्रद्धा कुर्मी द्वितीय, कहानी लेखन में प्राप्ति पटेल प्रथम व पार्वती सराठे द्वितीय स्थान और भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु तिवारी प्रथम व राहुल कामंले द्वित्तीय स्थान पर रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला युवा उत्सव 2025 का आयोजन

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में

जरूरी खबरें