Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहे, विभाग समन्वय से करें प्रभावी कार्य : खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Jul 13, 2026

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी रहे, विभाग समन्वय से करें प्रभावी कार्यवाही- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज, वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अवैध परिवहन के 27 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 8 प्रकरण तथा अवैध भंडारण के 15 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 50 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। इन प्रकरणों में अर्थदंड के रूप में 9 लाख 83 हजार 450 रुपये की राशि जमा कराई जा चुकी है, जबकि शेष प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध सतत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें