Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य : “मकर संक्रान्ति पर गो अभयारण्य में गो महिमा सत्संग एवं गो सम्मान आह्वान अभियान के निमित्त जिला स्तरीय बैठक”

Aditi News Team

Wed, Jan 7, 2026

“मकर संक्रान्ति पर गो अभयारण्य में गो महिमा सत्संग एवं गो सम्मान आह्वान अभियान के निमित्त जिला स्तरीय बैठक”

सुसनेर /07 जनवरी,मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य *श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में मकर संक्रांति के पुण्य पर्व पर आगामी 14 जनवरी 2026 को 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से प्रातः 10 बजे से गो महिमा सत्संग एवं ब्रज मंडल के सभी पूज्य संतो द्वारा आहुत *गो सम्मान आह्वान अभियान* के तहत आगर मालवा जिले के गो प्रेमियों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होगा । बैठक के बाद ठाकुर दीप सिंह राठौर ठिकाना पीपलोंन की और से गोव्रती महाप्रसादी रहेगी ।

गौरतलब है कि भगवान कृष्ण की पुण्यधरा ब्रजमंडल के पूज्य संतो द्वारा भगवती गो माता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान हेतु गो सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ किया है यह अभियान किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता और नंदी बाबा के सानिध्य में संचालित होगा।अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को गो सम्मान दिवस के रूप में मनाकर भारत के सभी 5000 तहसील/तालुकाओं से महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का एक प्रार्थना पत्र तहसीलदार अथवा उपखण्ड अधिकारी को दिया जाएगा । अभियान का उद्देश्य गौमाता को उचित सम्मान दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गो संवर्धन एवं संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है। साथ ही गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून , गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाने एवं गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित करने, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण तथा सरकारी भवनों में गोबर पेंट और गौनाइल का उपयोग अनिवार्य करना। गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ना, बिजली बिल में छूट और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था आदि प्रमुख विषय रहेंगे ।

*छह माह लगातार गौ संकीर्तन:*

अभियान से जुड़ी कार्ययोजना के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 तक पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद अप्रैल में प्रत्येक तहसील और जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। यदि अपेक्षित उत्तर न मिला, तो जुलाई और अक्टूबर 2026 में पुन: चरणबद्ध रूप से यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। इसके बाद 27 फरवरी 2027 को देश के 800 जिलों और 5000 तहसीलों से आए संत और गोभक्त देश की राजधानी दिल्ली में एकत्र होकर शांतिपूर्ण संकीर्तन के माध्यम से गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के लिए केन्द्र सरकार से आह्वान करेंगे। यह संकीर्तन छह माह यानी 15 अगस्त 2027 तक चलेगा।

*गैरराजनीतिक स्वरूप में होगा अभियान:*

अभियान पूरी तरह अहिंसक रहेगा, इसमें किसी प्रकार का भाषण, मंचीय उद्घोषणा या राजनीतिक स्वरूप नहीं होगा। कोई भी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। अभियान का प्रतीक केवल नंदी महाराज और गौमाता का चित्र होगा।

गो महिमा सत्संग एवं जिला स्तरीय बैठक की तैयारी के लिए गो अभयारण्य के प्रबंध न्यासी डॉक्टर विक्रम सिंह, गो सेवा प्रभारी नारायण सिंह पटपड़ा, कृषि प्रभारी नाथू सिंह एवं गो महिमा सत्संग के मुख्य यजमान ठाकुर दीप सिंह राठौर आदि जिले के प्रमुख गौसेवक जिले के सभी गोशाला प्रमुखों गो सेवकों से संपर्क कर बैठक के लिए आमंत्रित कर रहें है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो सम्मान आव्हान अभियान

जरूरी खबरें