Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

सांईखेड़ा थाना अंतर्गत पति-पत्नी की रहस्यमय मौत से दहशत का माहौल : बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका, मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान

Aditi News Team

Mon, Mar 9, 2026

गाडरवारा सांईखेड़ा थाना अंतर्गत पति-पत्नी की रहस्यमय मौत से दहशत का माहौल

बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका, मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बम्होरी गांव में बुजुर्ग दंपति छुट्टू चौधरी (65) और उनकी पत्नी खेरा बाई (60) संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना भी घटना स्थल पर पहुंचे।

एफएसएल, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। क्षेत्र में हुई घटना से दहशत का माहोेल बना हुआ है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें