Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

नरसिंहपुर सुभाष पार्क चौराहे पर नगर पालिका की भारी उदासीनता, : क्षतिग्रस्त जाली दे रही हादसों को न्योता

Aditi News Team

Thu, Mar 12, 2026

नरसिंहपुर सुभाष पार्क चौराहे पर नगर पालिका की भारी उदासीनता,

क्षतिग्रस्त जाली दे रही हादसों को न्योता

नरसिंहपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम और हृदय स्थल माने जाने वाले सुभाष पार्क चौराहे पर नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई गई नक्काशीदार पत्थर की जाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर से पूरी तरह मूकदर्शक बने हुए हैं।

नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

स्वच्छता और सुंदरीकरण के नाम पर लाखों का बजट खर्च करने वाली नगर पालिका की पोल सुभाष पार्क चौराहे पर साफ खुलती नजर आ रही है। चौराहे के बीचों-बीच स्थित इस गोल घेरे की जालियां टूटकर बिखर रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से रोजाना गुजरते हैं, फिर भी इस बदहाली पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।

बदहाली का शिकार हुआ चौराहा

कभी शहर की शान कहा जाने वाला यह चौराहा अब देखरेख के अभाव में अपनी चमक खो रहा है। क्षतिग्रस्त जाली न केवल शहर की सुंदरता को बिगाड़ रही है, बल्कि रात के समय राहगीरों और मवेशियों के लिए भी खतरा बनी हुई है। नगर पालिका की इस उदासीनता को लेकर अब जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जनता का सवाल: कब जागेगा प्रशासन?

क्षेत्रीय रहवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से तीखे सवाल किए हैं:

क्या नगर पालिका किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है?

शहर के प्रमुख चौराहे की मरम्मत के लिए बजट की कमी है या इच्छाशक्ति की?

आखिर कब तक जनता को इस अव्यवस्था का सामना करना पड़ेगा?

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त जाली की तत्काल मरम्मत कराई जाए और चौराहे का उचित सौंदर्यीकरण कर इसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए।

आशीष दुबे , नरसिंहपुर

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर नगरपालिका

जरूरी खबरें