Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

सायबर अपराधों के संबंध में दी गयी जानकारी,सायबर अपराधों से बचाव : नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एनटीपीसी परिसर में आयोजित किया गया सायबर सुरक्षा कार्यक्रम

Aditi News Team

Fri, Nov 7, 2025

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एनटीपीसी परिसर में आयोजित किया गया सायबर सुरक्षा कार्यक्रम

• *सायबर अपराधों के संबंध में दी गयी जानकारी।*

• *सायबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय।*

आज के डिजिटल युग में सायबर सुरक्षा (Cyber Security) हमारे व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। सायबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक हो गया है। इस उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एनटीपीसी परिसर में सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी, गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा सहित एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिन्होनें सायबर अपराधों एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी।

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु और जानकारी:* सायबर सुरक्षा का मतलब है — इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी को अनधिकृत पहुँच, चोरी या नुकसान से सुरक्षित रखना।

*सायबर अपराधों के प्रकार:*

• फ़िशिंग (Phishing): नकली ईमेल या वेबसाइट के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी चुराना।

• हैकिंग (Hacking): किसी के कंप्यूटर या खाते में अनधिकृत प्रवेश करना।

• साइबर बुलिंग (Cyber Bullying): सोशल मीडिया पर किसी को परेशान करना या धमकाना।

• पहचान की चोरी (Identity Theft): किसी की व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग।

• ऑनलाइन फ्रॉड / ठगी (Online Scam): बैंकिंग या ई-कॉमर्स से जुड़ी धोखाधड़ी।

*सुरक्षा के उपाय:*

• मजबूत और यूनिक पासवर्ड का प्रयोग करें।

• पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

• दो-स्तरीय प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication) का उपयोग करें।

• संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें।

• सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग या संवेदनशील कार्य न करें।

• अपने एंटीवायरस और सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट रखें।

*सोशल मीडिया सुरक्षा:*

• अपनी प्रोफ़ाइल की गोपनीयता सेटिंग्स को “Private” रखें।

• अजनबी व्यक्तियों के फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

• व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार, फोन नंबर या बैंक डिटेल साझा न करें।

एनटीपीसी परिसर में आयोजित सायबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान सायबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से सायबर अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एनटीपीसी परिसर में

सायबर अपराधों के संबंध में दी गयी जानकारी

सायबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय।

सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जरूरी खबरें