Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गाडरवारा के सत्येश्वर हरदेनिया नरसिंहपुर जिला समन्वयक नियुक्त : भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में संचालित सम्यक अभियान से मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जन-स्वीकार्यता प्राप्त होने

Aditi News Team

Tue, Feb 24, 2026

गाडरवारा के सत्येश्वर हरदेनिया नरसिंहपुर जिला समन्वयक नियुक्त

गाडरवारा। सम्यक अभियान द्वारा संचालित चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान को सफल बनाने हेतु नरसिंहपुर जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि आप जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर अभियान को सफल बनाने में कामयाब होंगे।

भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में संचालित सम्यक अभियान से मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जन-स्वीकार्यता प्राप्त होने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन में मजबूती आयेगी तथा पार्टी के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ नवक्रांति की ओर अग्रसर होंगे। श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यों और विचारों को लोगों और विशेष रूप से युवाओं तक पहुंचाना अत्यंत अनिवार्य है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी ने 9 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि सम्यक अभियान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएं। उसके पश्चात् म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा को सम्यक अभियान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सम्यक अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान दे। इंदिरा ज्योति अभियान के आयोजनों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय प्रदेश आयोजन समिति भी गठित की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सम्यक अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के

जरूरी खबरें