Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

साइंस एग्जीबिशन एवं बैडमिंटन क्लस्टर का सफलतापूर्वक समापन : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में दो दिवसीय क्लस्टर लेवल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा एवं साइंस एग्जीबिशन का समापन

Aditi News Team

Sun, Jul 26, 2026

साइंस एग्जीबिशन एवं बैडमिंटन क्लस्टर का सफलतापूर्वक समापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में दो दिवसीय क्लस्टर लेवल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा एवं साइंस एग्जीबिशन का समापन पूर्व विधायक एवं सदस्य महिला आयोग मध्य प्रदेश श्रीमती साधना स्थापक के आतिथि में संपन्न हुआ । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी पहुंचने पर पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक का भावपूर्ण स्वागत प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी , रमाकांत शर्मा, दिनेश शर्मा ,नेतराम गुप्ता, अजय शर्मा के द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम के अन्य अतिथि हरी प्रताप ममार वरिष्ठ भाजापा नेता एवं समाजसेवी श्री शैलेंद्र शर्मा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य एवं बोहनी के गसामान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक द्वारा विद्यालय में आयोजित साइंस एग्जीबिशन का मैडम का अवलोकन किया एवं मॉडल के ऊपर छात्र-छात्राओं से बातचीत की तदोपरांत श्रीमती साधना स्थापक ने विद्यालय की वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को जीवन के क्षेत्र में सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया छात्राओं द्वारा पूछे गए विविध प्रश्नों के सहर्ष उत्तर दिए छात्राओं ने भी बेझिझक बहुत सारे सवाल पूछे ।

बैडमिंटन में जीते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल श्रीमती साधना स्थापक द्वारा प्रदान किए गए साथी कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी रेफरियों को भी शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया श्रीमती साधना स्थापक जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन का मूल मंत्र कि किसी भी व्यक्ति में कमियां ना खोज कर उसे तराशन का प्रयास करें दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की संगीत शिक्षक के दिशा निर्देशन में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी।

प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और सभी को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार प्रदर्शन किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी

पूर्व विधायक एवं सदस्य महिला आयोग मध्य प्रदेश श्रीमती साधना स्थापक

जरूरी खबरें