Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मा. उदयप्रताप सिंग जी के मुख्य आतिथ्य में : गाडरवारा के क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग वार्षिक उत्सव सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Dec 21, 2025

गाडरवारा के क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल में रंगारंग वार्षिक उत्सव सम्पन्न

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मा. उदयप्रताप सिंग जी के मुख्य आतिथ्य तथा भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान श्री विवेक सागर की उपस्थिति में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

शाम 05:00 बजे से प्रारम्भ कार्यक्रम में बच्चों ने धार्मिक सांस्कृतिक व कलात्मक थीम पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों ने स्कूल कैंपस तथा शहरों लगी स्क्रीनों पर भरपूर आनंद उठाया।

मंत्री जी ने मंच से बच्चों की उच्चतम कलात्मक प्रस्तुति की तथा मैनेजमेंट की तैयारी की भरपूर प्रशंसा की । टोक्यो ओलंपिक 2020 तथा पेरिस ओलंपिक 2024 के पदक विजेता अति. पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सागर ने अपने उद्धबोधन में खेल के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल के चेयरमैन श्री के के उपाध्याय ने उपस्थित अतिथियों तथा पेरेंट्स के लिए

स्कूल की भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला । संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग प्रिंसिपल डॉ वर्षा सिंजू की टीम का रहा, जिन्होंने मंच से स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। तथा स्कूल के डायरेक्टर श्री संदीप उपाध्याय ने अतिथियों तथा कार्यक्रम के सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

Tags :

गाडरवारा क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदयप्रताप सिंह

भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान विवेक सागर

डायरेक्टर श्री संदीप उपाध्याय

जरूरी खबरें