Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

नरसिंहपुर कलेक्टर ने ली गैस एजेंसियों की संयुक्त बैठक : कलेक्टर श्रीमती सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों की संयुक्त बैठक ली

Aditi News Team

Thu, Mar 12, 2026

कलेक्टर ने ली गैस एजेंसियों की संयुक्त बैठक

जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्रीमती सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी नागरिकों को सूचित किया है कि जिले में घरेलू (डोमेस्टिक) एलपीजी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिसकी निर्बाध आपूर्ति संचालित है। वर्तमान में घरेलू गैस कनेक्शन की बुकिंग प्रारंभ है। साथ ही कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई उपलब्धता के आधार पर निरंतर जारी है। अत्यंत आवश्यक स्थानों जैसे चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थाओं में आपूर्ति निर्बाध जारी है। उन्होंने बताया कि गैस कनेक्शन की रिफिल बुकिंग में सर्वर की कुछ आंशिक समस्या को दुरूस्त किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि होटल, रेस्टारेंट, उद्योग संस्थानों को ईधन के रूप में एलपीजी के अतिरिक्त अन्य ईधन के विकल्प के उपयोग के लिए भी समझाईश दी जा रही है, जिससे होटल, रेस्टारेंट व उद्योग संस्थान भी सुचारू रूप से संचालित होते रहें।

जिले में अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार, पुलिस थाना प्रभारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का दल गठित कर एलपीजी के उपयोग एवं सप्लाई पर सतत निगरानी कराई जा रही है। जिले में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की कमी या आपात जैसी स्थिति नहीं है। आमजनों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से अफवाह जनक जानकारियों से भ्रमित न हों।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें