Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

कलेक्टर ने मां नर्मदा जी का पूजन- अर्चन किया : कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने किया संयुक्त रूप से सम्पूर्ण बरमान मेले का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Jan 15, 2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने किया संयुक्त रूप से सम्पूर्ण बरमान मेले का निरीक्षण

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरूवार को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक बरमान मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पूर्ण मेले का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं व नागरिकों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए बरमान के नर्मदा नदी घाट, दुकानों, अस्थाई पुलिस थाना सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेले में दो पहिया वाहन लाने वाले वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। उन्होंने मेले की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी- कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले नागरिकों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। दुकानों के निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्र को अपने समक्ष चलवा कर देखा।

स्नान करते समय किसी भी तरह दुर्घटना न हो, इसे लेकर अधिकारियों ने घाटों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से नर्मदा नदी की गहराई में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग व सांकेतिक चिन्ह और अन्य सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सभी नागरिकों व श्रद्धालुओं से कहा कि वे स्नान करते समय अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान दें और नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया व अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने मां नर्मदा जी का पूजन- अर्चन किया

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बरमान कलां के गोपाल घाट में गुरूवार को मां नर्मदा जी का पूजन- अर्चन किया। उन्होंने मां नर्मदा जी से जिले की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें