Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

दीपावली पर्व पर खरीदे मिट्टी के दीये। : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बाजार में पैदल भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं,

Aditi News Team

Mon, Oct 20, 2025

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बाजार में पैदल भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं, दीपावली पर्व पर खरीदे मिट्टी के दीये।

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने रविवार को पन्ना शहर में बाजार का पैदल भ्रमण कर त्यौहार के मद्देनजर आवश्यक प्रबंध का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राहकों एवं आमजनों से भी उल्लासपूर्वक त्यौहारों को मनाने तथा स्थानीय उत्पादों के क्रय की अपील की गई।

अधिकारीद्वय ने माटी शिल्पकारों से मिट्टी की दीये एवं अन्य सजावटी सामग्री खरीदी और पर्यावरण के अनुकूल स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। माटी शिल्पियों को प्रोत्साहित कर आम नागरिकों से भी स्थानीय उत्पादों के क्रय का आह्वान किया। साथ ही कारीगरों से संवाद कर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहूलियत प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर ने उत्पादों के विक्रय के बारे में जानकारी ली और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों के क्रय जैसे छोटे प्रयास से इन्हें प्रोत्साहन मिलने के साथ कारीगरों की आजीविका भी बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसपीएस बघेल, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा एवं यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार भी मौजूद रहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पन्ना पुलिस

जरूरी खबरें