Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

27 ट्रॉली रेत जब्त, कई वाहन पुलिस अभिरक्षा में

मां जिनवाणी का जन्मोत्सव पर्व श्रुत पंचमी श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

कामधेनु गौशाला मोहद में जिला स्तरीय गौशाला संचालक सम्मेलन संपन्न

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश : महाशिवरात्रि पर्व पर डमरूघाटी मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर डमरूघाटी मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

नरसिंहपुर, 11 फरवरी 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गाडरवारा स्थित डमरूघाटी शिवधाम परिसर एवं यहां लगने वाले मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे, डमरूघाटी समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित एसडीएम, एसडीओपी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं के आगमन- प्रस्थान, प्रकाश व्यवस्था, पूजन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, वाहन पार्किंग, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने यातायात एवं आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर डायवर्सन प्वाइंट चिन्हित कर प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डमरूघाटी समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि पर लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पूजन- अर्चन हेतु आने की संभावना है। इस पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध रूप से की जाएं। दर्शन व्यवस्था को क्रमबद्ध रखा जाए, ताकि भीड़ नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने डमरूघाटी क्षेत्र का निरीक्षण किया। शक्कर नदी पुल के समीप रेत घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें